Sunday, May 19, 2024
HomeLatest NewsIPL 2024: ये हैं IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5...

IPL 2024: ये हैं IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज अब से कुछ ही दिनों में होने वाला है। लेकिन अभी तक इसकी  तारीख सामने नही आई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार इंडियन प्रीमियर लिग का आयोजन 23 मार्च से 29 मई के बीच हो सकता है। बता दें कि इस लिग में टोटल 10 टीम भाग लेती हैं और हर एक टीम को कम से कम 14 मैच खेलने होते हैं। जिसमें वो 7 मैच अपने घर पर और सात मैच अपने घर से बाहर खेलती है। आइए जानते हैं कि अबतक के पूरे सीजन में किस प्लेयर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

IPL 2024: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी

1. विराट कोहली

इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विराट कोहली का नाम आता है। उन्होंने 229 इन्निंग में 37.25 की औसत से 7263 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 का रहा है।

Batted 90 minutes non-stop in nets': Kohli 'worked really hard' before GT  game | Cricket - Hindustan Times

2. शिखर धवन

इस सूची में दूसरा नाम भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का आता है। उन्होंने अपने 216 इन्निंग में 127 की स्ट्राइ रेट से 6616 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 35.19 का रहा है।

IPL 2023, SRH vs PBKS: Shikhar Dhawan 99 earns fans' respect on Twitter -  myKhel

3. डेविड वॉर्नर

लिस्ट में तीसरा नाम ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का आता है। इन्होंने अपने 176 इन्निंग में 41.54 की औसत से 6397 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.92 का रहा है।

Warner becomes fastest to reach incredible IPL feat with 51st league fifty  | Cricket - Hindustan Times

4. रोहित शर्मा

इस सूची में चौथा नाम भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा का आता है। उन्होंने 238 इन्निंग में 6211 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.58 और स्ट्राइक रेट 130 का रहा है।

IPL 2020: Rohit Sharma gets special jersey number on 150th appearance for  Mumbai Indians

5. सुरेश रैना

लिस्ट में पांचवे नंबर पर मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना का नाम आता है। उन्होंने कुल 200 पारी में 136.73 की स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.52 का रहा है।

IPL 2018: Suresh Raina credits CSK exposure for his transformation as  cricketer – India TV

Also Read: UP Politics: RLD के इस फैसले के खिलाफ नरेश टिकैत, जयंत चौधरी को दी ये चेतावनी

Also Read: बड़ा खुलासा: MS Dhoni ने ठुकरा दिए करोड़ों रुपए, जानिए कारण

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular