काम की बात

Health News: शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए 8 सुपरफूड को करें अपनी डाइट में शामिल

India News (इंडिया न्यूज), Health News: शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया का खतरा अधिक होता है। शरीर में आयरन की कमी एक आम समस्या है। अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह एक गंभीर समस्या बन सकती है। ऐसे में इन फूड्स का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहेगा।

शरीर में आयरन की कमी से (एनीमिया) खून की कमी हो जाती है। जब शरीर में हीमोग्लबिन समान्य से कम होने लगता है तब शरीर में एनीमिया का खतरा बढ़ने लगता है। आयरन युक्त फूड्स का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नही होती है। शरीर में आयरन की कमी होने से कई तरह के लक्षण हो सकते है। जैसे डिप्रेशन, चक्कर आना, कमजोर महसूस करना, सांस की समस्या, त्वचा पीली पड़ना कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में आयरन की पर्याप्त मात्रा होना बेहद जरूरी है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ हिमोग्लोबिन लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है। आइए जानते है ऐसे फूड्स के बारे में जिनमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिसका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी नही होती है।

चुकंदर

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए चुकंदर सबसे बेहतर स्त्रोत है। अगर शरीर में खून की कमी है तो आप नियमित चुकंदर का सेवन कर सकते है। इसको आप सलाद के रूप में या फिर इसक जूस निकालकर भी पी सकते है।

अनार

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए अधिकतर लोग अनार का सेवन करते है। अनार में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे पाचन क्रिया ठीक रहती है। अनार का सेवन करने से कोलेस्ट्रॅाल कंट्रोल में रहता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है।

आंवला

आंवला एक ऐसा फूड है जिसमें आयरन, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है। रोजाना अगर एक आंवले का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। साथ ही आंवला खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

तुलसी

अधिकतर लोगों के घर में तुलसी का पौधा होता है। लेकिन क्या आप जानते है तुलसी की पूजा करने के साथ इसका एक फायदा भी है। तुलसी का सेवन करने से एनीमिया की समस्या से छूटकारा पाया जा सकता है। नियमित तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

अंडा

अंडे में प्रोटीन, फैट, विटामिन, और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है। जिस वजह से अक्सर डॅाक्टर अंडे खाने की सलाह देते है। रोजाना अंडे खाने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

पालक

पालक एक ऐसी सब्जी है। जिसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए पालक का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Read more:

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago