होम / अंगूर खाने वाले सावधान नहीं तो हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

अंगूर खाने वाले सावधान नहीं तो हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

• LAST UPDATED : March 21, 2024

India News UP(इंडिया न्यूज़),Grapes Benefits In Hindi: रिसर्च के अनुसार पता चलता है कि अंगूर में सबसे अधिक मात्रा में कीटनाशक (Pesticides) पाया जाता है। जो कि सेहत के लिए जहर के समान है। यदि हम अंगूर को केवल पानी से धोकर खाएं तो इस पर लगा कीटनाशक (Pesticides) पूरी तरह से साफ नहीं होता।तो ऐसी स्थिति में आज हम आपको बताएंगे अंगूर को साफ करने का सही और स्वच्छ तरीका तो चलिए जानते हैं।

अंगूर खाने का सही तरीका 

  • सबसे पहले अंगूर को एक गहरे बर्तन में रखें और उसके बाद उसमे हल्का गर्म पानी, नमक और बेकिंग सोडा डाल कर उसे 5 से 10 मिनट के लिए भिगो कर रख दें।
  • इसके अंगूर को इस पानी से निकाल कर ठंडे साफ पानी से मल मल कर धो लें और चाहें तो साफ कपड़े से अंगूरो पर लगा पानी साफ कर लें।
  • इससे आपके अंगूर खाने के लिए पूरी तरह से योग्य है और इससे आपकी सेहत को कोई हानि भी नहीं होगी।

कब खाना चाहिए अंगूर

अंगूर रसीले फलों में से एक है। वे मीठे और खट्टे सभी किस्मों में आते हैं। अंगूर में कई पोषक तत्व होते हैं। अंगूर खाने का सही समय सुबह या दोपहर के भोजन से पहले का होता है। किसी भी हालत में आपको सुबह खाली पेट अंगूर नहीं खाना चाहिए। दरअसल, खाली पेट खाने से सूजन, एसिड रिफ्लक्स और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आपको रात के समय अंगूर खाने से भी बचना चाहिए। अंगूर खाने का सही समय सुबह और दोपहर है।

ALSO READ: Holi 2024: भूलकर भी होली के दिन न खरीदें ये चीजें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox