होम / अगर आप भी दांतों की Cavity से हैं परेशान, तो आज ही अपना ये घरेलू उपाय

अगर आप भी दांतों की Cavity से हैं परेशान, तो आज ही अपना ये घरेलू उपाय

• LAST UPDATED : October 17, 2023

India News ( इंडिया न्यूज़ ),Teeth Cavity Home Remedies: हमारे मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं। कुछ हेल्दी तो कुछ अनहेल्दी। अनहेल्दी यानी की खराब बैक्टीरिया मुंह में एसिड बनाते हैं और दांतों के एनामेल को खराब करने लगते हैं। जिसकी वजह से दांतों में छोटे-छोटे छेद हो जाते हैं, जिसे कैविटी के नाम से जाना जाता है। बता दें, दांतों में कैविटी होने का एक मुख्य कारण है, टॉफी, चॉकलेट, कैंडी और बबल गम जैसी मीठी चीजों का लगातार सेवन करना है। कैविटी दांतों पर काले धब्बे या छेद के रूप में दिखाई देती है, जो क्षय का संकेत देती है। यदि आप ये सभी चीजें खाते है, तो तुरंत छोड़ दें। ऐसा इसलिए क्यूंकि कैविटी आपके दांतों को खबर करती है। तो चाहिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताते है जिसकी वजह से आपकी कैविटी ठीक हो सकती है।

लौंग का तेल

दांतों की कैविटी के लिए लौंग का तेल एक और प्रभावी उपाय होता है। इसमें प्राकृतिक एनाल्जेसिक और जीवाणुरोधी गुण हैं जो दर्द को कम करने और कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं। लौंग के तेल में रुई डुबोकर प्रभावित दांत पर कुछ मिनट के लिए रखें। वैकल्पिक रूप से, आप लौंग को पीसकर पेस्ट बनाकर कैविटी पर लगा सकते हैं।

नीम की टहनी

नीम, जिसे इंडियन लाइलैक के नाम से भी जाना जाता है, नीम का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। नीम की टहनियों में प्राकृतिक जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो दांतों की सड़न को कम करने में मदद कर सकते हैं। आप कुछ मिनट के लिए नीम की एक टहनी चबाने शुरू कर दें। फिर इसका चमत्कार देखें।

लहसुन का पेस्ट

लहसुन, जो अपने एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है, का उपयोग दांतों की कैविटी को कम करने के लिए किया जा सकता है। लहसुन की एक कली को कुचलकर उसका पेस्ट प्रभावित दांत पर लगाएं। लहसुन का पेस्ट कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने और मौखिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- 

Varanasi में सोने की दुकानों में IT का छापा, कारोबारियों में हड़कंप 

Nithari Kand में हाईकोर्ट के फैसले से पीड़ितों के परिजन मायूस, CBI पर लगाएं ये आरोप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox