Jobs 2024: UP में 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

India News (इंडिया न्यूज़), UP Anganwadi Recruitment 2024: इस समय उत्तर प्रदेश में बम्पर भर्तीयों का दौर चल रहा है। इस बार आंगबाड़ी वर्कर्स के लिए 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली हैं। बता दे, 13 मार्च को रजिस्ट्रेशन लिंक खुल गया है, जो फॉर्म भरना चाहते है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होगा। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट यहां से मिलेगा। upanganwadibharti.in. इस पर जाकर अप्लाई भी किया जा सकता है। साथ ही सभी पदों के बारें भी ले सकता है।

इतने पद खाली

इस भर्ती अभियान के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। कुल 23753 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। ये रिक्तियां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए हैं। एप्लिकेशन लिंक सक्रिय है। जहां तक अंतिम तिथि की बात है तो यह जिले के अनुसार अलग-अलग है।

यह जानकारी आपको अपने जिले के लिंक पर क्लिक करते ही अलग से मिल जाएगी। मोटे तौर पर कहें तो जिले के अनुसार इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1, 2, 3 और 5 अप्रैल है।

अप्लाई के लिए क्या है योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का यूपी का मूल निवासी होना जरूरी है। उसे किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए 18 से 35 साल तक की महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करें।

पात्रता, वेतनमान, आरक्षण जैसी अन्य सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने जिले के लिंक पर क्लिक करें। यहां से आपको अपने क्षेत्र की सटीक जानकारी मिलेगी। यह जिले के अनुसार भिन्न होता है।

जानें कैसे होगा चयन

इन पदों पर चयन के लिए किसी भी तरह की परीक्षा देने की जरूरत नहीं है, बल्कि चयन सीधी भर्ती के जरिए होगा। 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी और उसी के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Also Read: 

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago