Sunday, May 19, 2024
HomeEnvironmentKanpur Weather : यूपी के कानपुर में 2.4 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम...

Kanpur Weather : यूपी के कानपुर में 2.4 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Kanpur Weather: यूपी का कानपुर जिला शुक्रवार को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला है।यहां का तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके चलते कानपुर के लोग अपने घरों में ही कैद रहने को मजबूर हो गए। बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में कोहरे और बर्फीली हवाओं का कहर जारी है।

वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बर्फीली हवाएं चलने और सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी भी जारी की गई है। शुक्रवार सुबह से ही शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। स्थिति यह रही कि सूर्य देव के भी दर्शन नहीं हो सके।

कोहरे और बर्फीली हवाओं ने जिले के आम लोगों को बेहाल कर दिया। कड़ाके की ठंड के कारण लोग जरूरी काम से ही घरों से निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और तेज बर्फीली हवाएं चलने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग की मानें तो तापमान 2.4 डिग्री तक पहुंच गया है, जो पिछले 50 साल में कानपुर में कभी नहीं पहुंचा था। फिलहाल तापमान गिरने से सड़कों पर भीड़ कम है। लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक हफ्ते तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। फिलहाल लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular