Sunday, July 7, 2024
HomeAssembly Result 2022UK Assembly Result 2022Khatima Assembly Election Result 2022 खटीमा सीट से हारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Khatima Assembly Election Result 2022 खटीमा सीट से हारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

- Advertisement -

Khatima Assembly Election Result 2022

इंडिया न्यूज, देहरादून:

Khatima Assembly Election Result 2022 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रूझानों में बीजेपी उत्तराखंड की सबसे बड़ी पार्टी उभर के आ रही है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। और इन 70 सीटों के रूझान सामने आ रहे है। इनमें से 42 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं 24 सीटों पर कांग्रेस और अन्य 4 सीटों पर आगे है।

वहीं आम आदमी पार्टी को एक भी पर बढ़त में नहीं है। रूझानों के अनुसार भाजपा लगातार दूसरी बार उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है। अगर भाजपा ऐसा करती है तो वह लगातार दो बार उत्तराखंड में सरकार बनाने वाली पहली पार्टी बन जाएगी।

खटीमा सीट से हारे सीमए पुष्कर सिंह धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं। धामी को कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से लगभग 6 हजार वोटों से हरा दिया। वहीं इसके साथ ही उत्तराखंड में सीएम के चुनाव हारने का सिलसिला जारी है। इससे पहले हरीश रावत सीमए पद रहते हुए चुनाव हार गए थे।

विकासनगर में भाजपा ने दर्ज की जीत

उत्तराखंड के विकासनगर सीट से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होनें 4 हजारा से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के नवप्रभात को मात दी। वहीं टिहरी विधानसभा से भी भाजपा आगे चल रही है। यहां से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने 791 वोटों की बढ़त बना रखी।

भाजपा के मोहन बिष्ट से हारे पूर्व सीएम

उत्तराखंड में कांग्रेस पिछड़ रही है। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं सीट पर एक बड़े अंतर से हार गए हैं। उन्हें भाजपा के डाक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने हराया है। बिष्ट ने रावत 10 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

लोहाघाट सीट में कांग्रेस की शानदार जीत

उत्तराखंड की लोहाघाट सीट का परिणाम सामने आया जिसमें वहा कांग्रेस ने बाजी मारी है। बतादे कांग्रेस के उम्मीदवार खुशाल सिंह को 32,244 वोट मिले। Uk Election Result Live Congress in Lohaghat Seat बीजेपी उम्मीदवार पूरन सिंह फर्तयाल को 26126 वोट मिले है। इसी के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार खुशाल सिंह की 6,118 वोटो सें शानदार जीत हुई।

Also Read : Vikasnagar Assembly Election Result 2022 विकासनगर से भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान ने दर्ज की जीत

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular