Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsLalan Singh Resign: ललन सिंह के इस्तीफे पर जनता ने दी प्रतिक्रिया,...

Lalan Singh Resign: ललन सिंह के इस्तीफे पर जनता ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या बताते हैं आंकड़े

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Lalan Singh Resign: जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। राजधानि दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने ये फैसला लिया। इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह और पार्टी के अन्य बड़े नेता शामिल हुए थें।

ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर इंडिया न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो आंकड़े हमारे, फैसला आपके में एक सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से 4 सवाल पूछे गए। सवालों और उनके जवाब कुछ इस प्रकार है।

सवाल- ललन सिंह को हटाकर जेडीयू अध्यक्ष बनने का फै़सला नीतीश कुमार ने क्यों किया?

जबाव-

A. खुद को मज़बूत किया- 45.52%

B. पार्टी को मजबूत किया- 43.28%

C. कह नहीं सकते- 11.20%

 

सवाल- क्या नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने से जेडीयू का अदरूनी घमासान ख़त्म होगा?

जबाव-

A. हां- 52.23%

B. नहीं- 41.79%

C. कह नहीं सकते- 5.98%

 

सवाल- क्या नीतीश कुमार 2024 चुनावों से पहले एनडीए में शामिल हो सकते हैं?

जबाव-

A.हां- 39.55%

B.नहीं- 47.01%

C.कह नहीं सकते- 13.44%

 

सवाल- क्या नीतीश कुमार के इस कदम से इंडिया गठबंधन के तौर पर उनका दावा मज़बूत होगा?

जबाव-

A.हां- 38.05%

B.नहीं- 54.47%

C.कह नहीं सकते- 7.48%

आंकड़े हमारे, फैसला आपके में हम आपसे जुड़े हर मुद्दे को आंकड़ों के जरिए रखने की कोशिश करते हैं। आप भी कोई राय देना चाहते हैं तो रोजाना रात 9 बजे इंडिया न्यूज़ पर आंकड़े हमारे, फैसला आपका देखिए और अपनी राय हमें ई-मेल [email protected] पर भेजिए।

Also Read –

Sandeep Lamichhane : नेपाल कोर्ट ने नाबालिग से दुष्‍कर्म के मामले में Sandeep Lamichhane को ठहराया दोषी, क्रिकेट करियर पड़ा खतरे में

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular