होम / Belagavi: महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, पुराना वीडियो वायरल, पुलिस एक्शन में

Belagavi: महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, पुराना वीडियो वायरल, पुलिस एक्शन में

• LAST UPDATED : March 1, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Belagavi: सात महीने पहले कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक महिला को नग्न कर घुमाया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है और एफआईआर दर्ज कर ली है।

महिला की बेटी ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, महिला को नग्न कर घुमाया गया और उसके साथ मारपीट की गई और शिकायत दर्ज कराने पर धमकियां भी मिलीं।

पुलिस ने कहा कि घटना 31 जुलाई, 2023 को हुई, जब महिला और उसके बेटे ने उन्हें आवंटित भूमि पर अतिक्रमण का विरोध किया और उनकी पिटाई की गई।

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात (Belagavi)

बीते साल ऐसी ही एक और घटना हुइ थी। दिसंबर में बेलगावी जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया था। उसे बिजली के खंभे से बांध कर मार डाला गया।

तत्कालीन कर्नाटक सरकार में गृह मंत्री रहे डॉ. जी परमेश्वर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में एफआईआर के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Read More:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox