Saturday, July 27, 2024
HomeLoksabha Election 2024Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दाव,...

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दाव, कमेटी में 8 नए चेहरे शामिल, देखें लिस्ट

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024 UP: देश में लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश में पार्टी स्तर पर बड़ा फेर बदल किया है। खड़गे ने 21 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ती के साथ राज्य की कांग्रेस कमेटी में 8 नए नामों की जोड़ने की घोषणा की है।

कांग्रेस की (Lok Sabha Election 2024 UP) ओर से जारी प्रेस रिलिज में जिला और शहर स्तर के 21 नए अध्यक्षों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति में 8 नामों को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। कमेटी के नए नमों में राज बब्बर, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, शेखर बहुगुणा, अमरान किदवई, योगेश दीक्षित और मनोज त्यागी को जगह मिली है।

यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari Death: हिंदू मजदूरों ने खोदी मुख्तार की कब्र, याद कर बोले नहीं भूल सकते एहसान

इन्हें भी मिली महत्पूर्ण जिम्मेदारी

इनके अलावा जिला अध्यक्षों में गौतमबुद्धा नगर से दीपक भाटी टोटीवाला, गाजियाबाद से विनित त्यागी, नोएडा शहर से मुकेश यादव, मथुरा से विक्रम वाल्मिकी, शामली शहर से लोकेश कटारिया, शामली जिले के लिए संदीप राणा को जिम्मेदारी मिली है. वहीं सहारनपुर जिले से संदीप राणा, आगरा जिले के लिए अरुण शर्मा, आगरा शहर के लिए अमित दिवाकर, अलीगढ़ जिले से ठाकुर सोमवीर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।

अलीगढ़ शहर से नावेद खान को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस के नई टीम में अलीगढ़ शहर से नावेद खान, झांसी जिले से योगेंद्र सिंह यादव, फतेहपुर शहर के लिए मो. आरिफ गुड्डा, ललितपुर जिले से राजेश पाठक को जिम्मेदारी मिली है। वहीं सुल्तानपुर शहर से शकील अंसारी, गाजीपुर शहर में संदीप विश्वकर्मा, लखनऊ शहर प्रथम में अमित श्रीवास्तव त्याग, लखनऊ शहर द्विती शहजाद आलम और बलिया जिले में उमाशंकर पाठक को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गई है।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024 UP) से ठीक पहले यूपी कांग्रेस के संगठन के इस बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है. इस बदलाव के जरिए कांग्रेस अपनी जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ताकि आने वाले चुनाव में यूपी का किला भेदा जा सके।

यह भी पढ़ें-Mukhtar Ansari के पास थीं इस लकी नंबर वाली कई गाड़ियां, जेल से निकलकर ये ख्वाहिश पूरा करना चाहता था मुख्तार

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular