Sunday, May 19, 2024
HomeLoksabha Election 2024Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का पलटवार, जानिए...

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का पलटवार, जानिए क्या कहा

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Election 2024: आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही। दोनों ओर से जमकर जुबानी तीर चल रहे हैं। कई दिनों तक अपने हर रैली में अखिलेश यादव बिना नाम लिए जयंत चौधरी पर जुबानी हमला किया तो वहीं अब जयंत चौधरी ने भी अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वो गठबंधन में हमें दबाना चाहते थे।

अखिलेश यादव से पारिवारिक संबंध को लेकर क्या बोले जयंत चौधरी?

मुरादाबाद में कल यानी सोमवार को आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। तभी उन्होंने सपा मुखिया पर पलटवार करते हुए कई बड़े आरोप लगाए। जब उनसे पूछा गया कि अखिलेश यादव से आपके पारिवारिक संबंध थे, इसपर जयंत चौधरी ने कहा- अब वह एक रूपए का किमत बता रहे हैं। जब आगे पूछा गया कि क्या पारिवारिक संबंधों में कोई खटास आएगी। इसपर जयंत चौधरी ने कहा, ‘यह राजनीति है सबके एक-दूसरे के साथ संबंध रहते हैं।’

क्यों तोड़ा गठबंधन?

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने आगे कहा, ‘संसदीय लोकतंत्र की यह परंपरा रही है कि सदन के अंदर हमलोग एक-दूसरे से सवाल करते हैं विरोध भी करते हैं। लेकिन सदन की कार्यवाही के बाहर हमारी मानवता और इंसानियत जिंदा रहती है। हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं। मेरे नजर में पहले ही तरह ही संबंध रहेंगा। सब लोग एपने तरीके से राष्ट्र के लिए हैं। अखिलेश यादव हमें दबाना चाहते थे, इसलिए हमे मजबूरी में गठबंधन तोड़ाना पड़ा है और हम अच्छी जगह हैं।

ALSO READ: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव नहीं करीबी को नहीं मना पा रहे? सपा सांसद ने लगाए आरोप

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular