Friday, July 5, 2024
HomeBJPLok Sabha election 2024: डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे योगी के...

Lok Sabha election 2024: डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे योगी के ये मंत्री, जानिए क्या है ‘प्लान’

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) UP, Lok Sabha election 2024: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। बीजेपी ने यूपी में 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है और जल्द ही 24 अतिरिक्त उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई ऐसे नाम शामिल हो सकते हैं जो हैरान कर सकते हैं। इसमें समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सीट भी शामिल है, जहां पार्टी योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह को टिकट दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- Navneet Rana: सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला

भाजपा ने मैनपुरी सीट जीतने के लिए अपनी रणनीति बदल दी है। इसी क्रम में पार्टी मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही बीजेपी की दूसरी लिस्ट में जयवीर सिंह के नाम का भी ऐलान हो सकता है।

जयवीर सिंह कौन हैं?

जयवीर सिंह मैनपुरी के रहने वाले हैं और वह वर्तमान में योगी सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सदर मैनपुरी सीट से जीत हासिल की थी। इसके अलावा वह 1988 से 1995 तक करहरा गांव के ग्राम प्रधान भी रहे हैं। अब बीजेपी उन्हें सपा के गढ़ मैनपुरी से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

मैनपुरी सीट सपा का गढ़ मानी जाती है, जहां 1996 से सपा का कब्जा है। इस सीट पर सबसे पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जीत हासिल की थी और इसके बाद बलराम सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव और तेज प्रताप यादव भी यहां से जीत हासिल कर चुके हैं। यह सीट मुलायम सिंह के निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने इस सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: IPL से पहले हो रहा बड़ा फर्जीवाड़ा, सरफराज के पिता ने खोली पोल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular