Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsLoksabha Electon 2024: UP में फिर टूटा एक गंठबंधन, अखिलेश यादव ने...

Loksabha Electon 2024: UP में फिर टूटा एक गंठबंधन, अखिलेश यादव ने खुद किया ऐलान

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Loksabha Electon 2024: साल 2024 में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस दौरान सभी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे है। ऐसे में यूपी में कल अपना दल ने कहा कि वो अकेले चुनाव लड़ेंगी। इसको लेकर गठबंधन के साथ जाने की बात लगातार चल रहा था। लेकिन आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने साफ कर दिया कि अपना दल के लिए गठबंधन का रास्ता बंद हो गया है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा

सपा प्रमुख ने साफ कर दिया है कि अपना दल (कमेरावादी) और समाजवादी पार्टी के बीच अब कोई गठबंधन नहीं है। साल 2022 के चुनाव तक इन दोनों पार्टी के बीच गठबंधन था। लेकिन इस साल कोई गठबंधन नहीं है।

सभी महागठबंधन के लोग एक – एक कर अखिलेश यादव को छोड़ रहे हैं या फिर खुद अखिलेश उनसे रिश्ता तोड़ते जा रहे है। बता दे, पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी से अलग होने का ऐलान किया है। पल्लवी पटेल ने अपनी पार्टी ‘अपना दल कमेरावादी’ से प्रदेश की 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बता दे, कृष्णा पटेल जो अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष है उन्होंने कहा था कि “हम शुरू से ही I.N.D.I.A गठबंधन के साथ हैं। साथ ही गठबंधन की बैठक में भी हर बार मौजूद रहे है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी कौशांबी, फूलपुर और मिर्जापुर सीट पर चुनाव लड़ेगी और पल्ल्वी भी इन्ही किसी सेटों में से एक पर चुनाव लड़ेंगी।

ALSO READ:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular