Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsLok Sabha Election2024: सपा के बागी विधायक को मिली केंद्रीय Y श्रेणी...

Lok Sabha Election2024: सपा के बागी विधायक को मिली केंद्रीय Y श्रेणी की सुरक्षा

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Election2024: साल 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। लगभग आधी से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी हो चुकी है। सपा ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषणा कर दी थी। इसी बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। जहाँ सपा के बागी विधायक अभय सिंह को केंद्रीय Y श्रेणी (CRPF कवर) की सुरक्षा मिली।

डिनर पार्टी में शामिल नहीं हुए थे अभय सिंह 

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर अभय सिंह अखिलेश यादव की डिनर पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। विधायकों को एकजुट करने के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया गया था। अगले दिन राज्यसभा चुनाव के दौरान अभय सिंह ने अपना मन बदल लिया। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के उम्मीदवार को वोट दिया। कई अन्य सपा विधायकों ने भी क्रॉस वोटिंग की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अभय सिंह की हुई। उन्होंने वोटिंग से पहले अपना फेसबुक प्रोफाइल बदल लिया था।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular