Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsLucknow: महिला सिपाह से छेड़खानी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, लोगों ने...

Lucknow: महिला सिपाह से छेड़खानी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, लोगों ने दमभर पीटा

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में देर रात महिला सिपाही के साथ बदतमीजी करने वाले दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पहले जनता ने लोगों को पीटा फिर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उन दोनों का चालान कर दिया। उन युवकों पर आरोप है कि दो महिला सिपाही ड्यूटी से घर लौट रही, तब ही दो युवकों उन्हें छेड़ने लगे। महिला पुलिस के विरोध करने पर युवक धमकाते हुए भाग गए थे।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, लखनऊ के बाजार खाला थाना थाने में तैनात महिला सिपाही रविवार, 7 अप्रैल की रात को अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद सिविल ड्रेस में स्कूटी से राजाजीपुरम स्थित अपने घर जा रही थी. इस दौरान एमआईएस ( IIM) चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने महिला कांस्टेबल पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अश्लील इशारे करने लगे। महिला द्वार खुद को पुलिस सिपाही बताने के बाद भी वे लोग बाज नहीं आए। वे धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पुलिस कांस्टेबलों ने शोर मचाया पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दी।

Also Read- Shahid Afridi: शाहिद अफरीदी की किस्मत फूटी, पल भर में हो गया दोगुना नुकसान

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले पर जॉइंट कमिश्नर उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि दोनों युवक काकोरी के रहने वाले हैं और प्राइवेट वाहन चलाते हैं। उन युवकों में एक का नाम हसीब है तो दूसरे का नाम मुबारक है। दोनों को हिरासत में लिया गया है।

Also Read- UP Crime: चलती कार में मॉडल के साथ दुष्कर्म! फिर होटल में किया ये काम

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular