Wednesday, July 3, 2024
HomeमैनपुरीMainpuri By-election 2022: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से लिया वादा, बोले- मेहनत...

Mainpuri By-election 2022: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से लिया वादा, बोले- मेहनत आपको करनी है

- Advertisement -

Mainpuri By-election 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, मैनपुरी: उपचुनाव को लेकर सपा की तरफ से तेजी से चुनाव प्रचार शुरू हो गया। अखिलेश यादव खुद इसकी कमान संभाल रहे हैं। मैनपुरी सीट पर सपा का कब्जा बरकरार रखने के लिए अखिलेश ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। वह गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने शनिवार को किशनी में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मेहनत करने के लिए कहा
अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकारें लोगों को गुमराह कर रही है। किशनी विधानसभा कार्यकर्ताओं से कहा कि मेहनत आपको करनी है। मतदान के दिन जो बूथ पर पहुंच जाता है, वहीं वोट पड़ता है। नेताजी ने मैनपुरी को पहचान दी। मैनपुरी के लोगों ने नेताजी को नेताजी बनाया। पूरी देश की निगाहें मैनपुरी उपचुनाव पर है। इसलिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाएं।

‘नेता जी के रास्ते पर आगे बढ़ना है’
साथ ही उन्होंने कहा कि नेताजी ने जो रास्ता दिखाया है, उस पर और आगे बढ़ाना है। जो सिद्धांत उन्होंने दिए। सामाजिक और आर्थिक लड़ाई नेताजी ने लड़ी। हम लोगों की जिम्मेदारी इस लड़ाई को आगे बढ़ानी की है। उन्होंने कहा कि नेताजी को याद करके एक-एक वोट डलवाना है। नेताजी जमीनी नेता थे। देश के इकलौते नेता, जिन्हें धरतीपुत्र कहा गया। बहुत कम नेता ऐसे होते हैं, जो जमीन से बुलंदी छूते हैं।

यह भी पढ़ें- PM Modi in Varanasi: तमिलनाडु की पारंपरिक ड्रेस में नजर आए पीएम मोदी, सीएम योगी बोले- वणक्कम..नमस्कारम – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular