Wednesday, July 3, 2024
HomeCrime NewsMathura News: गोवर्धन बस स्टैंड पर बेहोशी की हालात में मिली महिला...

Mathura News: गोवर्धन बस स्टैंड पर बेहोशी की हालात में मिली महिला श्रद्धालु, जहर खुरानी की आशंका

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Veer Narayan Sharma, Mathura News: तस्वीरें मथुरा के गोवर्धन बस स्टैंड की हैं। जहां एक महिला श्रद्धालु बेहोशी की हालात में लेटी मिली। महिला श्रद्धालु के कानों के कुंडल गायब बताए गए हैं। महिला जहर खुरानी कीरोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला श्रद्धालु बेहोशी की शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि पुलिस ने बेहोशी की हालात में महिला श्रद्धालु को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया, यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

महिला श्रद्धालु रेखा (50) पत्नी हरीशंकर थाना मुरसान जिला हाथरस गिरिराज परिक्रमा लगाने गोवर्धन आई थी। गोवर्धन में बस स्टैंड पर वह जहर खुरानी की शिकार हो गई। उसके कानों से कुंडल गायब हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला श्रद्धालु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल पर महिला के परिजनों को सूचना दी गई।

डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस एक महिला श्रद्धालु को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर आई थी। जहरखुरानी की शिकार लग रही है। प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

 

Also read: Meerut Crime: BSP के पूर्व सांसद के बेटे पर युवती ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की…

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular