Sunday, May 19, 2024
HomeTrendingMS Dhoni: ऋषभ पंत की मां के सामने MS धोनी ने जोड़े...

MS Dhoni: ऋषभ पंत की मां के सामने MS धोनी ने जोड़े हाथ, जानें क्या है मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), MS Dhoni: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं, 2 साल पहले ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हुआ था और उसके बाद से ही पंत क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन उम्मीद है कि ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में वापसी कर सकते हैं, हालांकि, अभी इसका कन्फर्मेशन नहीं है, इस बीच ऋषभ पंत की एक तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो रही है।

MS धोनी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को ऋषभ पंत अपना आइडल मानते हैं, अक्सर उनके साथ टाइम भी बिताते हैं, कुछ समय पहले ही जब ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की सगाई हुई थी, तब MS धोनी भी उस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, अब उसी प्रोग्राम की एक फोटो सामने आई है, जिसमें पंत का इमोशनल रूप दिखा है।

इस तस्वीर में MS धोनी, ऋषभ पंत और उनकी माता जी हैं, यहां टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत काफी भावुक होते दिख रहे हैं और MS धोनी उनकी मां के सामने हाथ जोड़े हैं, दरअसल, ये उस समय की तस्वीर है जब ऋषभ की बहन की सगाई हुई और ये माहौल देख ऋषभ पंत इमोशनल हो गए, इसी दौरान उनकी मां ऋषभ पंत को संभालते हुए दिख रही हैं।

IPL 2024 में वापसी कर सकते हैं ऋषभ

आपको बता दें कि ऋषभ पंत के पिता का निधन काफी समय पहले हो गया था, ऐसे में परिवार में जब इतना इमोशनल मोमेंट आया तो हर कोई अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाया, खास बात ये रही कि इस मोमेंट के दौरान MS धोनी वहां ऋषभ पंत के साथ मौजूद रहे, अगर ऋषभ के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो उम्मीद है कि वो IPL 2024 में कुछ हदतक वापसी कर सकते हैं, बल्कि अगले साल तक फुल टाइम मैदान पर वापसी हो सकती है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular