Tuesday, July 2, 2024
HomeLatest NewsMS Dhoni को मिला रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, अयोध्या जाने...

MS Dhoni को मिला रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, अयोध्या जाने के लिए तैयार माही!

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), MS Dhoni : जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को निमंत्रण मिला है। बता दें, प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों को भी न्योता दिया गया है।

बीजेपी संगठन मंत्री ने दिया माही को निमंत्रण पत्र

जानकारी के अनुसार, सोमवार ( 15 जनवरी) को झारखंड बीजेपी संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने महेन्द्र सिंह धोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र दिया। इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने आमंत्रण देने आए अतिथियों का आभार जताया। बता दें, इससे पहले विराट कोहली को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र मिला था। वहीं, सचिन तेंदुलकर को 13 जनवरी को निमंत्रण पत्र मिला. हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महेन्द्र सिंह धोनी समेत सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटर आयोजन में जाएंगे या नहीं?

अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए 6 हजार विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें क्रिकेटरों के अलावा बॉलीवुड सेलीब्रेटी और मशहूर कारोबारी शामिल हैं। वहीं, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे। पिछले कई नहीनों से इस आयोजन के लिए तैयारी जोरों पर है।

ALSO READ: –

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular