Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalMS Dhoni : MS धोनी ने किसे दे दी पाकिस्तान जाने की...

MS Dhoni : MS धोनी ने किसे दे दी पाकिस्तान जाने की सलाह, देखें Viral Video

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), MS Dhoni: एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब केवल आईपीएल खेलते हैं। हर क्रिकेटर धोनी से मिलना चाहता है और वह जो भी सलाह देते हैं उसे सभी गंभीरता से लेते हैं, लेकिन हाल ही में धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन ने उनकी बात मानने से साफ इनकार कर दिया।

एक बार पाकिस्तान जाकर…

फिलहाल धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं। वह एक काउंटर पर खड़े होकर वहां मौजूद शख्स से बात कर रहे हैं। दोनों के बीच खाने को लेकर बात होती है। इसी बीच धोनी उस शख्स से कहते हैं कि तुम्हें एक बार पाकिस्तान जाकर अच्छा खाना खाना चाहिए। लेकिन उस शख्स ने धोनी की बात नहीं मानी। शख्स ने कहा कि वह पाकिस्तान नहीं जाएगा। उन्होंने धोनी से कहा कि अगर आप अच्छे खाने को लेकर सलाह देंगे तो भी मैं पाकिस्तान नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि उन्हें खाना पसंद है लेकिन वह खाने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

पाकिस्तान राष्ट्रपति ने कभी बाल न कटवाने को कहा 

धोनी उन क्रिकेटरों में से हैं जिन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया और वहां क्रिकेट खेला। धोनी ने दो बार पाकिस्तान का दौरा किया। 2004-05 में जब धोनी पहली बार पाकिस्तान गए थे तो उनके बाल लंबे थे और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ ने उनसे कभी बाल न कटवाने को कहा था। इंडिया-ए के लिए खेलते हुए उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली जिससे उनके टीम इंडिया में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया। धोनी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक भी पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापत्तनम में लगाया था।

Also Read –

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular