Sunday, July 7, 2024
Homeराष्ट्रीयMumbai Indians vs Delhi Capitals IPL 2022 : जीत के साथ आगाज...

Mumbai Indians vs Delhi Capitals IPL 2022 : जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई टीम, कई स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरेगी दिल्ली

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मुंबई।

Mumbai Indians vs Delhi Capitals IPL 2022 : आईपीएल 2022 के पहले डबल हेडर में आज मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से और पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई टीम का पिछले सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में रोहित शर्मा की टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। वहीं, ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन में प्लेऑफ से बाहर हुई थी। ऐसे में टीम इस साल भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

आंकड़ों में मुंबई बनाम दिल्ली मैच (Mumbai Indians vs Delhi Capitals IPL 2022)

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से मुंबई ने 16 और दिल्ली ने 14 मैच जीते हैं। ऐसे में इस साल भी दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। ऑन पेपर दिल्ली की टीम मजबूत तो दिख रही है, लेकिन मुंबई को कम आंकना उनके लिए बड़ी भूल होगी। मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, किरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह समेत अपनी कोर टीम कायम रखी है और इस मैच में इन चारों का प्रदर्शन काफी अहम होगा।

रोहित-ईशान करेंगे ओपनिंग (Mumbai Indians vs Delhi Capitals IPL 2022)

रोहित बता ही चुके हैं कि वह और ईशान पारी का आगाज करेंगे। दोनों फॉर्म में होने पर दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। दिल्ली के गेंदबाजों को इसे लेकर सावधान रहना होगा। सूर्यकुमार यादव इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वो एनसीए में ‘ रिहैबिलिटेशन’ में हैं। उनकी जगह फेबियन एलेन ने ली है। मुंबई को अपने मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम पर ध्यान देना होगा जिसमें सिर्फ पोलार्ड अनुभवी खिलाड़ी हैं।

(Mumbai Indians vs Delhi Capitals IPL 2022)

Also Read : IPL 2022 CSK vs KKR : चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स होंगे आज आमने-सामने

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular