Wednesday, July 3, 2024
HomeCrime NewsMurder Crime: 1 फुट जमीन के लिए हुआ खुनी घमासान, पड़ोसी ने...

Murder Crime: 1 फुट जमीन के लिए हुआ खुनी घमासान, पड़ोसी ने ली पड़ोसी की जान

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), Murder Crime: कानपूर में महज एक फुट जमीन के लिए दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से मार कर दूसरे पड़ोसी कि हत्या कर दी। जब मृतक की पत्नी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी कुलहाड़ी से वार कर दिया। जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

जाने पूरा मामला

ये घटना कानपूर के अखबरपुर बीरबल बंगर गांव की है। जहां दो पड़ोसियों के बीच ज़मीन को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था। अरविंद और मूलचंद्र दोनों पडोसी है। अरविंद खेतो में मजदूरी का काम करता था।अरविन्द की पत्नी और बच्चे भी थे।

ये भी पढ़ें: नशे में धुत्त उर्फी जावेद ने ये क्या बोल दिया!

आये दोनों पड़ोसियों में कहासुनी होती रहती थी। शनिवार को अरविंद की पत्नी घर के बाहर बनी नाली साफ़ कर रही थी की तभी मूलचंद्र ने आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

शोर सुन के अरविंद भी बाहर आया और दोनों पड़ोसियों में खूब कहा सुनी हुई। दोनों में विवाद इस हद तक बढ़ गया की मूलचंद्र अपने आपे से बाहर हो गया और उसने पास पड़ी कुल्हाड़ी से अरविंद की गर्दन पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी लगने से अरविन्द की मौके पर ही मौत हो गयी। इतना ही नहीं मूलचंद्र ने अरविंद की पत्नी पर भी कुल्हाड़ी से वार किया जिससे वो गंभीर रूपं से घायल हो गयी।

आरोपी गिरफ्तार

सुचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को भेज दिया।पुलिस ने बताया की आरोपी मूलचंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद कि पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: New Criminal Law: हरिद्वार में नए कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज, सीएम धामी ने क्या कहा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular