Tuesday, July 9, 2024
HomeमनोरंजनMurder: भूमि विवाद को लेकर की दंपत्ति की हत्या, 8 महीने की गर्भवती...

Murder: भूमि विवाद को लेकर की दंपत्ति की हत्या, 8 महीने की गर्भवती थी महिला  

- Advertisement -

Murder

इंडिया न्यूज, बदायूं (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दंपत्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बदायूं जिले के लहडोरा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर आठ महीने की गर्भवती 33 वर्षीय महिला और उसके 35 वर्षीय किसान पति की उनके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर छात्र कर दी। हत्या सिर पर वार कर के की गयी।

भूमि संबंधित विवाद को लेकर की हत्या 
घटना बीती बुधवार रात की है जब आरोपी पीड़ितों के घर में घुस गए और उन पर लोहे की छड़ों से हमला किया। सोमवीर सिंह और उनकी पत्नी खुशबू के शव उनके घर के अंदर चारपाई पर पड़े मिले। सोमवीर के भाई उदयवीर, जो एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में काम करता है, पर भी आरोपियों ने कथित तौर पर हमला किया था। हालांकि, वह बच गया और होश में आने के बाद उसने डायल 112 पुलिस टीम को सूचित किया और शिकायत दर्ज कराई। उदयवीर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 15 बीघा कृषि भूमि से संबंधित विवाद में उनके चाचा अमर सिंह, उनके बेटे सत्येंद्र और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उनके भाई और भाभी की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि वे करीब तीन बजे उनके घर में घुसे और उनके सिर पर लोहे की छड़ों से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सोमवीर ने दो साल पहले बिहार की रहने वाली खुशबू से शादी की थी।

8 महीने की गर्भवती थी महिला 
पुलिस ने बताया कि दातागंज पुलिस थाने में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव परीक्षण करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की कि महिला आठ महीने की गर्भवती थी। एसपी (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने कहा, “अमर सिंह और सत्येंद्र को उनके घर से गिरफ्तार किया गया और पुलिस उदयवीर के बयान की पुष्टि कर रही है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए हैं और जांच चल रही है।”

यह भी पढ़ें: Lucknow: वीरेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी फिरदौस ने किया सरेंडर, 2 राज्यों की पुलिस पड़ी थी पीछे 

Connect Us
 Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular