Monday, May 20, 2024
HomeLatest NewsMuzaffarnagar News: घर से भागा प्रेमी जोड़ा , हुआ इस तरीके से...

Muzaffarnagar News: घर से भागा प्रेमी जोड़ा , हुआ इस तरीके से इनके प्यार का अंत

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Muzaffarnagar News: मुज़फ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहा एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। दोनों की शादी नहीं हुई थी, पर साथ रहना चाहते थे। लेकिन घरवाले तैयार नहीं थे। इसी कारण दोनों ने मौत को अपना लिया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मुज़फ्फरनगर के भौराकलां इलाके के रहने वाले निशा और विपिन, दोनों 22 वर्षीय के बिच लम्बे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के परिवार को जब इस रिश्ते का पता लगा तो दोनों ने दोनों के मिलने पर प्रतिबन्ध लगा दिया। मगर मृतक निशा और विपिन साथ रहने पर बरकरार थे। इसी बात पर दोनों घर से फरार हुए और एक साथ ज़हर खाकर अपनी जान गवा दी।

ALSO READ:Ayodhya Masjid: धन्नीपुर मस्जिद के नाम पर ठगो ने खोला फ़र्ज़ी बैंक अकाउंट

मुज़फ्फरनगर पुलिस के अनुसार, प्रेमी जोड़े ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि दोनो के घरवालों को उनका ये रिश्ता स्वीकार नहीं था। जबकि दोनों साथ रहना चाहते थे। फ़िलहाल जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजनों और करीबी लोगो से पूछताछ जारी है। शवों को पोस्टमार्टर्म के लिए भेज दिया गया है।

दोनों ने बनाया बहाना

सर्कल अधिकारी रविशंकर ने बताया कि जहर खाने से पहले निशा और विपिन कुमार अपने घर से भाग गए थे। उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लड़का और लड़की का शव शामली इलाके में मिला। इसलिए वहाँ की पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है। साथ ही जोड़े के परिवार ने बताया की लड़का और लड़की दोनों घर से बहाना बनाकर बहार निकले थे। फिर साथ ज़हर खा लिया।

ALSO READ:सिर्फ शराब ही नहीं ये खाने की चीजें भी करती हैं लिवर को खराब

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular