Sunday, May 19, 2024
HomeGovernment ActionUP News: दो लड़कियों को हुआ प्यार... ब्यूटी पार्लर में करती थी...

UP News: दो लड़कियों को हुआ प्यार… ब्यूटी पार्लर में करती थी काम, कोर्ट ने दिया यह फैसला

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: यूपी के बिजनौर क्षेत्र में दो लड़कियाँ साथ रेहने के लिए ज़िद पर अड़ गई। दोनों के परिजनों ने समझाया फिर भी नहीं मानी। विरोध बढ़ा तो दोनों ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट में सुनवाई के बाद दोनों लड़कियों को समलैंगिक कानून के आधार पर रहने की इजाज़त दे दी है।

यह है पूरा मामला

कोर्ट के इस आदेश के बाद दोनों पति पत्नी के रूप में साथ रहेंगी। दोनों कोर्ट के आदेश केबाद ही साथ रहने के लिए निकल गई , परिवार वालो ने बहुत समझाया। पर उन्होंने किसी की भी नहीं सुनी। पूरा मामला बिजनौर के स्योहारा इलाके का है, जहाँ दो लड़कियाँ साथ मिलकर एक ब्यूटी पार्लर को चलाती थी। लेकिन बीते 24 अप्रैल को दोनों बिना घर पर बताए गायब हो गई। जिसपर उनके घरवालों ने शक के आधार पर एक युवक पर आरोप लगाया और मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन जांच पड़ताल के बाद बात ही कुछ और निकली।

ALSO READ:मांस खाने के बाद उल्टियां कर-करके हुई लड़के की मौत

खोजबीन के दौरान पता चला की जिन लड़कियों की खोजबीन जारी है, उन लड़कियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को समलैंगिक विवाह के मान्यता देते हुए साथ रहने की मांग की थी। जिसके बाद 4 मई को दोनों लड़कियों को अपने कब्ज़े में लिया। अगले दिन कोर्ट में दोनों लड़कियों की पेशी हुई जहाँ उनके बयान दर्ज कराए गए।

कोर्ट ने दिया ये फैसला

कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों लड़कियों को बालिग माना और इच्छा अनुसार साथ रहने की स्वतंत्रता प्रदान की। जिसके बाद कोर्ट के इस फैसले से दोनों लड़किया खुश हुई और साथ में रहने चली गई। वहीं परिजन इस बात से मायूस हो गए।

ALSO READ:Muzaffarnagar News: घर से भागा प्रेमी जोड़ा , हुआ इस तरीके से इनके प्यार का अंत

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular