Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsMV Lila Norfolk Hijacked: नौसेना कमांडो ने सोमालिया में चलाया ऑपरेशन, 15...

MV Lila Norfolk Hijacked: नौसेना कमांडो ने सोमालिया में चलाया ऑपरेशन, 15 भारतीयों का किया रेस्क्यू, अरब सागर में 4 युद्धपोत तैनात

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), MV Lila Norfolk: सोमालिया कोस्ट के पास हाइजैक हुए MV Lila Norfolk जहाज को नौसेना के मार्कोस कमांडो की सहायता से सभी 15 भारतीयों को बचा लिया गया है। इसके साथ ही भारतीय नौसेना ने छह अन्य क्रू मेंबर का भी रेस्क्यू किया है। बता दें कि अरब सागर में सोमालिया के तट के नजदीक लाइबेरिया का झंडा लगा मालवाहक जहाज हाईजैक हो गया था। जिसमें 15 भारतीय सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, सैन्य अधिकारियों को जहाज के हाईजैक होने की खबर 4 जनवरी की शाम को ही मिल गई थी। इसके बाद भारतीय नौसेना का एक एयरक्राफ्ट हाईजैक हुए जहाज पर नजर रखने के लिए रवाना कर दिया गया था। इसके अलावा INS चेन्नई को भी मदद के लिए भेजा गया था।

भारतीय नौसेना ने अपने एक बयान में बताया था कि हाईजैक हुए जहाज से यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस पोर्टल पर एक मेसेज भेजा था, जिसमें बताया गया कि 4 जनवरी को जहाज पर करीब 5 से 6 अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति चढ़ आए हैं।

नौसेना के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित हैं। नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत INS चेन्नई ने अपने हेलिकॉप्टर के जरिये समुद्री डाकुओं को अपहृत जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी की थी।

वहीं, भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर में भारतीय युद्धपोतों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में व्यापारिक जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए अरब सागर में भारतीय नौसेना के 4 युद्धपोत तैनात किए गए हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular