Thursday, July 4, 2024
HomeCrime NewsNoida News: नोएडा में रहने वाले ठेकेदार ने खुद को लाइसेंसी बंदूक...

Noida News: नोएडा में रहने वाले ठेकेदार ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा के ग्रीन वेस्ट की निराला स्पेयर सोसाइटी में रहने वाले ठेकेदार ने अपने फ्लैट की बालकनी में खुद को अपनी ही बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस का दावा है की कर्ज में डूबने की वजह से ठेकेदार ने यह कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण से आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

ठेकेदार ने बालकनी में खुद को मारी गोली

बिसरख पुलिस के अनुसार निराला स्पेयर समिति के फ्लैट नंबर ए 1 के 702 में रहने वाले 56 साल के विशन कुमार मिश्रा परिवार के साथ रहते थे। वे दिल्ली में ठेकेदार का कार्य करते थे। उन्होंने बीती रात अपने फ्लैट की बालकनी में जाकर लाइसेंसी बंदूक से खुद की गोली मारकर जान ले ली। मौके पर मौजूद परिजन उनको अस्पताल ले, गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें अमृत घोषित कर दिया।

आर्थिक रूप से परेशान थे ठेकेदार

पुलिस के अनुसार शुरुआती जात में पता चला है कि ठेकेदार आर्थिक रूप से परेशान चल रहे थे। उनके ऊपर काफी कर्ज था। जिसके चलते वह शराब पीने के भी आदि हो चुके थे। कर्ज में डूबने के कारण उन्होंने आत्महत्या की है।

20 दिन में इस तरह का दूसरा मामला

बताते चले कि इस तरह का दूसरा मामला बीते 20 दिनों में देखने को मिल रहा है। कर्ज में डूबने की वजह से खुदकुशी करने का यह दूसरा मामला सामने आया है। अभी हाल ही में ग्रीन वेस्ट की एक समिति में रहने वाले बिजनेसमैन ने कर्जदारों से परेशान होकर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी।

ALSO READ: UP Politics: क्या उत्तर प्रदेश में बदल जाएगा एक और शहर का नाम? केशव प्रसाद मौर्य के बयान से हलचल हुई तेज..

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular