Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsNoida News : सीमा हैदर के बाद बांग्लादेश छोड़ नोएडा पहुंची सानिया...

Noida News : सीमा हैदर के बाद बांग्लादेश छोड़ नोएडा पहुंची सानिया अख्तर, पुलिस कर रही जांच

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Noida News नोएडा : Noida News पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का विवाद अभी खत्म नहीं हुआ कि एक नया विवाद और शुरू हो गया।

आपको बता दे की बांग्लादेश की रहने वाली सानिया अख्तर भी अपने 1 साल के बच्चे के साथ नोएडा अपने पति को ढूंढने आ गई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 2021 में सौरभ कांत तिवारी नाम के व्यक्ति बांग्लादेश जाते हैं। जहां उनकी मुलाकात सोनिया अख्तर से होती है। वहां उनकी नजदीकियां बढ़ जाती हैं और वह एक दूसरे से शादी कर लेते हैं।

सौरभ कांत तिवारी पहले से शादीशुदा है। यह बात सोनिया अख्तर को नहीं पता था और काम के सिलसिले से सौरव कांत तिवारी वापस नोएडा आए।

सौरभ की तलाश में जुटी पुलिस

उसके बाद सानिया अख्तर का फोन उठाना बंद कर दिया। सानिया को भी थोड़ा शक होने लगा कि कुछ और मामला है जब उसने ज्यादा जांच पड़ताल की तो पता चला सौरव कांत तिवारी पहले से ही शादीशुदा है।

उससे उसने झूठ बोलकर शादी की इस बात को सुनकर सानिया अख्तर सौरभ कांत की तलाश में तुरंत बांग्लादेश से नोएडा आ गई।

फिलहाल, सौरभ की जानकारी पुलिस भी जुटा रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन दोनों की मुलाकात कैसे और कहां हुई। पुलिस की टीम दोनों की कहानी को मिलाने की कोशिश कर रही है।

Also Read – Mussoorie News : एबीवीपी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का किया विरोध, एमपीजी कॉलेज में प्रदर्शन कर की…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular