Monday, July 1, 2024
HomeLatest NewsNoida: डिलीवरी बॉय कांड के बाद गुस्साए लोग, रात 10 से सुबह...

Noida: डिलीवरी बॉय कांड के बाद गुस्साए लोग, रात 10 से सुबह 6 बजे तक प्रवेश पर रोक की मांग

- Advertisement -
India News (इंडिया न्यूज), Noida: ग्रेटर नोएडा के इको विलेज-1 सोसाइटी में डिलीवरी बॉय के युवती से दुष्कर्म की वारदात से निवासियों में आक्रोश है। रविवार को सोसाइटी के निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेंटेनेंस कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर बिल्डर से जवाब मांगा। महिलाओं ने रात 10 से सुबह 6 बजे तक सभी टावरों में डिलीवरी बॉय के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में निवासी जल्द बिल्डर से वार्ता करेंगे।

सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब (Noida)

निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। डिलीवरी बॉय कभी भी किसी भी समय अंदर आ जाते है। उनके आने और जाने की कोई जानकारी रखने में लापरवाही बरती जाती है। सोसाइटी की एप्लीकेशन पर डिलीवरी बॉय की जानकारी अपडेट नहीं की जाती है। वहीं सोसाइटी के सभी फ्लैटों में इंटरकॉम की सुविधा भी नहीं है। निवासियों ने सुरक्षा एजेंसी को हटाने की मांग की है।

रात मे किसी भी डिलीवरी बॉय के प्रवेश पर रोक

किसी भी डिलीवरी बॉय को रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच किसी भी टावर में प्रवेश नहीं दिया जाए। अगर कोई सामान मंगवाता है तो टावर के रिसेप्शन पर सामान को रखवाया जाए। निवासियों ने बताया कि जल्द ही सभी निवासी सुपरटेक बिल्डर के साथ भी बैठक करेंगे।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular