Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsNoida Police News: एल्विश के सपोर्ट में हदें पार करने वाले YouTuber...

Noida Police News: एल्विश के सपोर्ट में हदें पार करने वाले YouTuber को नोएडा पुलिस ने धरा, हुआ गिरफ्तार

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Noida Police News: नोएडा पुलिस (Noida Police News) ने एक और YouTuber को गिरफ्तार किया है। YouTuber ने एल्विश यावद के सपोर्ट में सारी हदें पार कर दी थी। उसने पुलिस प्रशासन के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था।

इस वजह से गिरफ्तार हुआ YouTuber

बता दें कि शेरपाल बैरागी नाम के YouTuber को नोएडा पुलिस (Noida Police News) ने गिरफ्तार किया है। शेरपाल एल्विश यादव के समर्थन में व खुद को सुर्खियों में लाने के लिए सारी मर्यादा भुला गया। जिसके बाद पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।

पुलिस को जमकर गालियां दे रहा था

YouTuber वीडियो बनाकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को जमकर गालियां दे रहा था। उसने पुलिस के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर कहा था। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने शेरपाल बैरागी CPC की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है।

शेरपाल बैरागी नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाला है। बता दें कि कुछ दिनों पहले नोएडा पुलिस ने रेव पार्टियों में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular