Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशOP Rajbhar ने Akhilesh को ललकारा, बोले, सपा का गढ़ आजमगढ़ समाप्त...

OP Rajbhar ने Akhilesh को ललकारा, बोले, सपा का गढ़ आजमगढ़ समाप्त हो गया, मैनपुरी हम खत्म कर देंगे

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), लखनऊ: ओपी राजभर (OP Rajbhar) अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कड़ी चुनौती दी है। सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ मैनपुरी पहुंचे।यहां पर ओपी राजभर ने सपा प्रमुख को ललकारते हुए कहा कि आजमगढ़ पहले सपा का गढ़ हुआ करता था लेकिन अब खत्म हो गया है। राजभर ने कहा कि अब हम लोग मिलकर मैनपुरी को भी हम खत्म कर देंगे। इसके बाद सपा का किला ढहने लगेगा।

दूसरा बना नहीं तीसरा मोर्चा कहा से

ओपी राजभर ने अतीक अहमद मामले में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दो को मारा गया और तीन नए आ गए। कानून व्यवस्था पर सरकार को ध्यान देने की जरुरत है। ओपी राजभर ने कहा कि सपा का गढ़ आजमगढ था जो खत्म हो गया और मैनपुरी हम खत्म कर देंगे, तीसरे मोर्चे पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दूसरा मोर्चा बना नहीं तीसरा मोर्चा कहां से बन गया। सपा प्रमुख पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश बीजेपी को जीतने के लिए समझौता कर रहे हैं। राजभर ने कहा कि हम शिक्षा, गरीबी, रोजगार और किसानों की बात करते हैं।

अखिलेश पर राजभर का प्रहार

सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा प्रमुख पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बीजेपी से मिले हुए हैं। वहीं अपनी पुरानी बात को दोहराते हुए कहा कि मायावती और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ये दोनों एक साथ आते हैं तो मैं इनके साथ मंच पर आ जाउंगा। वहीं उन्होंने रिवरफ्रंट मामले का नाम लेते हुए कहा कि रिवर फ्रंट घोटाले में अखिलेश का नाम आएगा। अखिलेश BJP से डरकर प्रचार नहीं कर रहे हैं।

Also Read: Afzal Ansari: सांसद अफजाल अंसारी भी दोषी करार, कोर्ट ने सजा का किया ऐलान 4 साल की जेल, 1 लाख का जुर्माना

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular