Friday, May 17, 2024
HomeCrime Newsरंगीन मिजाज थे PAC इंस्पेक्टर सतीश सिंह! जानें जांच में अब तक...

रंगीन मिजाज थे PAC इंस्पेक्टर सतीश सिंह! जानें जांच में अब तक क्या-क्या आया सामने

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),PAC Inspector Satish Singh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली की रात पीएसी इंस्पेक्टर सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी जांच पड़ताल में पुलिस लगातार जुटी हुई है। अब तक हुई जांच के आधार पर मिली सूचना के मुताबिक चौंकाने वाली बाते सामने आई है। दरअसल, सतीश सिंह की रंगीन मिजाजी के थे। ये किस्से खुद सतीश सिंह की पत्नी भावना सिंह ने बताएं है।

इंस्पेक्टर सतीश सिंह घर पर लाते थे लड़कियां

पत्नी भावना सिंह ने बताया कि उनके पति घर पर लड़कियों को लाते थे। इस बात की जानकारी पूरे परिवार को थी। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उनको चुप करा दिया जाता था। भावना सिंह ने बताया कि श्रृंगारनगर इलाके में स्थित घर पर कई लड़कियां किरायेदार हैं। जो मकान ससुर जी के नाम पर है। कई किरायेदार लड़कियों को सतीश मानश नगर वाले घर पर लाते थे। भावना ने बताया कि जनवरी में बेटी ने एक लड़की को देखा तो पिता का विरोध किया। लड़की घर से निकली तो सतीश सिह उसके पीछे भागे।

रंगीन मिजाजी के कारण गई जान?

भावना सिंह को शक है कि रंगनी मिजाजी के कारण ही उनके पति की जान गई है। आगे भावना ने कहा कि सतीश के अवैध संबंधों की वजह से अक्सर घर में लड़ाई होती थी। इसके अलावा उनकी और किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी।

गोली मारकर मौके से फरार हुआ अपराधी

मृतक सतीश सिंह की पत्नी भावना सिंह ने बताया कि दिवाली कि रात को उन्हें रिश्तेदार के घर से आने में काफी देरी हो गई थी। जिसके कारण उनकी बेटी और वो कार में ही सो गए थे। पति सतीश सिंह कार से उतर कर घर का गेट खोलने गए, तभी गोली चलने की आवाज आई। जैसे ही वे कुछ समझ पाते तब तक आपराधी गोली मारकर वहां से फरार हो गया था।

ALSO READ: Tiger 3 Review: कैसी है सलमान की Tiger 3? जानिए फिल्म देखकर लोगों ने क्या कहा 

यूपी के इस गांव में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, करोड़ों के विकास कार्य का देंगे उपहार

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular