Tuesday, May 21, 2024
HomeIncidentPILIBHIT: पेड़ से हुई DCM की टक्कर, 3 मजदूरों की हुई मौत

PILIBHIT: पेड़ से हुई DCM की टक्कर, 3 मजदूरों की हुई मौत

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), PILIBHIT: पीलीभीत में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-730 पर सवारियों से भरी डीसीएम पेड़ से टकरा गई। जिससे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये।

यह है पूरा मामला

पूरा मामला पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-730 का है। जहां सवारियों से भरी एक डीसीएम (मिनी ट्रक) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे डीसीएम में बैठी 3 सवारियों की जान चली गई। साथ ही 3 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये।

घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। डीसीएम में करीब 40 लोग सवार थे, सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में से एक ने बताया कि वह मेरठ में मजदूरी करने के बाद अपने घर लखीमपुर लौट रहा था। तभी DCM चालक की आंख लग गई और गाड़ी पेड़ से टकरा गई।

ALSO READ: UP News: पीएम मोदी के खिलाफ कॉमेडियन श्याम रंगीला को नहीं मिला पर्चा

जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई घंटों की मशक्कत के बाद डीसीएम को काटकर चालक का शव बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीलीभीत के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल जाना।

पुलिस ने यह बताया

जिलाधिकारी ने बताया कि आज सुबह एक डीसीएम पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

ALSO READ:OMG! ये क्या बेचकर महिला कमा रही लाखों रुपए, घर बैठे-बैठे

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular