Tuesday, July 9, 2024
HomeBreaking Newsशायर मुनव्वर राना की हालत नाजुक, ICU में भर्ती, जानें खबर

शायर मुनव्वर राना की हालत नाजुक, ICU में भर्ती, जानें खबर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Munawwar Rana: शायर मुनव्वर राना की हालत नाजुक है। वे लखनऊ के एक हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट हैं। सूचना के मुताबिक वे संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान यानी SGPGI लखनऊ में एडमिट हैं। शायर दो दिन पहले लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

ऑक्सीजन पर मुन्नवर राणा

बताया जा रहा है कि सप्ताह में 3 बार उनकी डायलसिस होती है। मुनव्वर राना क्रोनिक किडनी रोग(Chronic kidney disease) के पेशेंट है। कुछ दिन पहले वे डायलिसिस के लिए गए थे, जिसके बाद अचानक से चेस्ट पेन हुआ। चेक अप हुआ था। अधिक पानी निकला फेफड़ों में और निमोनिया हो गया। जिस कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई। बताया जा रहा है कि मुन्नवर राणा अभी ऑक्सीजन पर हैं। ऑक्सीजन रह रह कर हटाई जा रही है Spo 2 कई बार गिर कर नीचे 85 तक आ जा रहा है।

मुनव्वर राना के फैंस कर रहें स्वस्थ होने की कामना

मुनव्वर राना देश के प्रसिध्द शायर हैं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कर और माटी रतन सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। पिछले लंबे समय से वे सत्ता विरोध बयानबाजियों को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। मुनव्वर राना के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ALSO READ:

Ram Mandir: श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक कितने करोड़ का मिला दान, भारत में किसने दिया सबसे ज्यादा चंदा? 

Uttarakhand Accident: ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा! रेंजर सहित चार वन कर्मियों की मौके पर मौत

Agra News: नोटों से भरा SBI ATM को उखाड़ ले गए चोर! मामले की जांच में जुटी पुलिस

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular