होम / Ayodhya: राम मंदिर के बाहर छीना गया कांग्रेस का झंडा, मचा बवाल

Ayodhya: राम मंदिर के बाहर छीना गया कांग्रेस का झंडा, मचा बवाल

• LAST UPDATED : January 15, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता सोमवार को रामलला के दर्शन और सरयू में स्नान के लिए पहुंचे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने के बाद कांग्रेस पार्टी के लोग पार्टी का झंडा लेकर यहां आ रहे हैं। अगर आना है तो भगवान श्री राम का झंडा लेकर आओ। वहीं, राम मंदिर के बाहर स्थानीय लोगों द्वारा कांग्रेस का झंडा छीनने की भी कोशिश की गई है।

अयोध्या कांग्रेस महिला प्रभारी रेनू राय ने इस मामले में कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीन लिया और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। यह एक शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। मंदिर (राम मंदिर) सभी का है।

बता दें कि पिछले हफ्ते, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था।

ALSO READ: –

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox