होम / Bharat Jodo Nyay Yatra : आखिरकार कम हुईं दूरियां, राहुल की न्याय यात्रा में जुड़ेंगे अखिलेश!

Bharat Jodo Nyay Yatra : आखिरकार कम हुईं दूरियां, राहुल की न्याय यात्रा में जुड़ेंगे अखिलेश!

• LAST UPDATED : February 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bharat Jodo Nyay Yatra : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण स्वीकार कर दिया है। उन्हें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

अखिलेश यावद ने सहमति दी

बता दें कि16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पश्चात अमेठी या रायबरेली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) में शामिल होने के लिए अखिलेश यावद ने सहमति दी।

अखिलेश यादव ने कहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ यूपी में प्रवेश करके PDA की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि ‘INDIA’ की टीम और ‘PDA’ की रणनीति, जीत का नया इतिहास लिखेगी।

बता दें कि हाल ही में अखिलेश यादव ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए निमंत्रण न मिलने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस ने रविवार को कहा था कि एक-दो दिन में उत्तर प्रदेश में यात्रा कार्यक्रम तय होने के बाद इसे ‘INDIA’ गठबंधन के घटक दलों के साथ साझा किया जाएगा और उनकी भागीदारी से यह विपक्षी गठबंधन मजबूत होगा।

ALSO READ:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox