होम / CM Yogi: CM योगी का कांग्रेस को तंज, बोले- सोनिया गांधी को सच बोलने की आदत डालनी ..

CM Yogi: CM योगी का कांग्रेस को तंज, बोले- सोनिया गांधी को सच बोलने की आदत डालनी ..

• LAST UPDATED : May 8, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),CM Yogi: लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टीयां लगातार वोट बटोरने के लिए रैलियां और जनसभाओं का संबोधन कर रही है। इसी बीच सोनिया गांधी ने भी जनता से एक वीडियो संदेश के माध्यम से देश की जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। जिसपर अब बीजेपी हमलावर होती दिखी। सोनिया गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री योगी ने अब प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस को महारत हासिल- CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। हर इंसान जानता है कि बांटो और राज करो कांग्रेस को महारत हासिल है। सोनिया गांधी ने UPA की चेयरपर्सन के रूप में 2004-2014 के बीच काम किया था। क्या ये सत्य नहीं की ओबीसी के आरक्षण पर सेंध लगाने के लिए उस वक्त जस्टिस रंगनाथ मिश्रा की कमेटी इन्होंने गठित की थी।’

CM Yogi ने क्या कहा?

सीएम योगी ने कहा, ‘बीजेपी ने उस वक्त इसका विरोध किया था, इनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाए। 2024 के इस चुनाव में कांग्रेस का घोषणापत्र ही विभाजनकारी है। भारत में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी वर्ग के अधिकारों में सेंध लगाने वाले है। सोनिया गांधी को सच बोलने की आदत डालनी होगी। चुनाव के दौरान जनता की आंखों में धूल झोंक कर अब ये सत्ता नहीं हथिया सकेंगे।’

ALSO READ: UP Politics: मायावती के फैसले पर RLD के प्रवक्ता ने बोले- इंडिया गठबंधन की मदद कर रही..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox