Lok Sabha Election 2024: घोसी उपचुनाव में जीत को लेकर सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया जनता का धन्यावाद, लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बात..

India News (इंडिया न्यूज़),Ghosi By-Election: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मुजफ्फरनगर पहुंचे। जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जनपद सहारनपुर की सीमा से लेकर मुजफ्फरनगर न 58 तक कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनके लिए आयोजित किए गए सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू- सपा अध्यक्ष

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके चलते उन्होंने अपने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी 90 दिन में महंगाई को कंट्रोल करने की बात कर रही थी। वह पूरी तरह से असफल हो चुकी है घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिवाकर सिंह की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि यह घोसी की जनता की जीत है।

जीत का श्रेय घोसी की जनता को जाता हैं- नरेश उत्तम पटेल

घोसी की जनता ने जिस तरह अखिलेश यादव के प्रत्याशी को जिताया है। उसका पूरा श्रेय घोसी की जनता को जाता है। उन्होंने कहा कि घोसी का उपचुनाव जनता बनाम भारतीय जनता पार्टी रहा रहा। इस दौरान उन्होंने इस दौरान समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन में असमंजस के सवाल पर बोलते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन में कोई गतिरोध नहीं है गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।

पिछले दिनों हुए एमएलसी के चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के सभी विधायकों ने एक-एक वोट समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को दी है। उन्होंने कहा कि उनका टारगेट उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों को जीतने का रहेगा।

ALSO READ: UP Politics: G20 में जी का मतलब घोसी बताने पर भड़के योगी कैबिनेट मंत्री नन्दी, बोले- ऐसा कोई चिरकुट सपाई ही.. 

UP News: सोमवार से प्रदेश भर के परिषदीय स्कूलों में आयोजित होगी निपुण आंकलन परीक्षा, बच्चों के आउटकम लर्निंग को जाएगा परखा, प्रदेस सरकार करा रही आयोजोन

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago