होम / Lok Sabha Elections 2024: जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कही ये बात  

Lok Sabha Elections 2024: जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कही ये बात  

• LAST UPDATED : April 10, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Elections 2024:  उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ने पर राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सपा के अध्यक्ष हमें छह और सात का गणित सिखा रहे थे वहीं भाजपा और रालोद का गठबंधन एक और एक ग्यारह का। उन्होनें आगे कहा कि शतरंज के खेल में सामने वाले को कमजोर कर मात देनी पड़ती है।

क्या बोले जयंत चौधरी

बता दे कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी कैराना में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थ में जनसभा में सम्म्लित हुए थे। इस दौरान नेता ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला और कहा कि सपा हमें बेगन देकर राजा को मारना चाह रहे थे, अखिलेश तो हमें 6 और 7 का गणित सिखा रहे थे, गठबंधन में 1 और 11 होता है।

सपा मुखिया पर साधा निशाना

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने बोला कि, राजनीति में कड़वे फैसले भी लेने होते हैं। सपा हमें मात देना चाहते थे लेकिन हमें कोई कमी नहीं है। उनकी अपनी ज़िम्मेदारी है और हमारी अपने लोगों के प्रति जिम्मेदारी है। लाइफ में कड़वे फैसले लेने पड़ते हैं। लोग मनाने पड़ते हैं। कभी-कभी जनता फैसला लेती है और नेता को मानना पड़त है।

बीजेपी गठबंधन पर क्या बोले जयंत चौधरी

इस दौरान जयंत चौधरी ने भाजपा गठबंधन पर कहा, हम जो करते थे किया अब फैसला लोगों को करना है। शतरंज के खेल में सामने वाले को कमजोर कर मात देनी पड़ती है। इस दूरी का उन्हें कोई मलाल नहीं है। जयंत चौधरी ने कहा कि ये तो गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें:- UP Politics: प्रशात किशोर ने बताया क्यों हारे अखिलेश यादव दो-दो चुनाव, बताई ये वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox