होम / Mayawati: पीलीभीत में भाजपा पर बरसीं मायावती

Mayawati: पीलीभीत में भाजपा पर बरसीं मायावती

• LAST UPDATED : April 15, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Loksbha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की चुनाव 19 अप्रैल को होनी है। बसपा प्रमुख मायावती ने पीलीभीत के बीसलपुर के चीनी मिल के सामने वाली मैदान में  एक रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सपा, कांग्रेस और भाजपा को निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस की ही तरह भाजपा भी सरकारी एजेंसियों का राजनीतिकरण कर रही है। यूपी में जब हमारी पार्टी सरकार में थी तो हमने सबका ख्याल ऱखा। किसानों का सबसे ज्यादा ख्याल रखा। पीलीभीत में बहुत सारे किसान हैं। किसान भाजपा सरकार से परेशान हैं। सरकार के नीतियों से परेशान होकर किसान आंदोलित हैं।

बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भी कांग्रेस की तरह जातिवादी, संप्रदाय और पूंजीवादी सोच से दलित, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का विकास नहीं कर रही है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी जुमलेबाजी और नाटकबाजी नहीं चल रही है। देश की जनता को समझ में आ गया है कि इन्होंन जितनी वादे किया था उसका एक चौथाई काम धरातल पर नहीं उतरा। इनके सारे वादे हवा-हवाई है।

Also Read- UP Girl Viral Video: लड़की ने बीच सड़क लड़के का कॉलर पकड़ घसीटा, दी गंदी-गंदी गालियां

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है- मायावती

मायावती ने आगे कहा, पिछली सरकारों की तरह बीजेपी सरकार में भी गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। देश में हर स्तर पर फैला भ्रष्टाचार हो रहा है। देश की सीमाएं भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। विपक्षी दल साम, दाम, दंड के जरिये केंद्र की सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है, उससे सावधान रहने की जरूरत है। इन दिनों धर्म की आड़ में अत्याचार भी बढ़ा है।

Also Read-  Loksbha Election 2024: बीजेपी को मिला हाथी का साथ! INDIA गठबंधन के खिलाफ आकाश आनंद के सुर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox