होम / Neha Singh Rathore: कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं नेहा सिंह राठौड़, मिल रहे ये संकेत

Neha Singh Rathore: कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं नेहा सिंह राठौड़, मिल रहे ये संकेत

• LAST UPDATED : March 10, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Neha Singh Rathore: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश में कभी भी इसके तारीख की घोषणा हो सकती है। जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। अब इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि गायिका नेहा सिंह राठौर चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। सुत्रों के मुताबिक वो कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

यूपी से चुनाव लड़ सकती हैं नेहा सिंह राठौर

आने वाले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयाकरियां तेज हो गई है। वहीं कुछ पार्टियों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक सिंगर नेहा सिंह राठौर कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

कांग्रेस बना सकती है उम्मीदवार 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेहा सिंह राठौर यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस उन्हें अपने दल में शामिल कर टिकट दे सकती है। बता दें कि वो मुंबई कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुई थीं। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। नेहा सिंह राठौर ने इस दौरान कहा था कि भाजपा उन्हें पसंद नहीं करती। अगर ये अटकलें सच साबित होती है तो कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में काफी मजबूती मिलेगी। बता दें कि यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात भी हो गई है।

Also Read: PM Modi Road Show in Varanasi Live: काशी विश्वनाथ धाम में PM मोदी ने लिया बाबा का आशीर्वाद, विजयी…

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox