होम / UP News: सपा MLA विधायक एसपी यादव का हुआ निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

UP News: सपा MLA विधायक एसपी यादव का हुआ निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

• LAST UPDATED : January 26, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), UP News: लखनऊ के बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के लिए एक दुखद खबर है। सपा के गैसड़ी बलरामपुर से विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन हो गया है। विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव के निधन पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताया है। बता दें कि सपा विधायक लंबे समय से बिमार चल रहे थे। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पीटल में चल रहा था। जानकारी मिली कि देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हुआ।

 

विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा, बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा से सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव जी का निधन हो गया रहै। जोकि बेहद दुखी की बात है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि!

Also Read: Republic Day 2024 Live Update: कब फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज, जानें पूरी जानकारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox