Wednesday, July 3, 2024
HomeAasthaMathura News: भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना पोतरा कुंड, लाखों की...

Mathura News: भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना पोतरा कुंड, लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे मथुरा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Veer Narayan Sharma, Mathura : शहर में जगह-जगह हो रही सजावट और विद्युत प्रकाश से जगमगाते मंदिर और कुंड भक्तों को अपलक निहारने पर विवश कर रहे हैं। खास कर पोतरा कुंड और श्री कृष्ण जन्म स्थान की रंग बिरंगी रोशनी की सजावट भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

माता देवकी ने जन्म के बाद श्रीकृष्ण के वस्त्र धोए थे इस कुंड में

7 सितंबर की मध्य रात को भगवान कृष्ण का जन्म होगा। श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के राजा कहे जाने वाले कंस की कारगार में हुआ। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद माता देवकी ने उनके वस्त्र और उपवस्त्र पोतरा कुंड में धोए थे।

कान्हा की नगरी से अद्भुद विकास और संस्कृति की पहचान लेकर जाएंगे भक्त

वहीं लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त मथुरा पहुंच रहे हैं। ऐसे में मथुरा नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा शहर में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परख रहे हैं। अनुनय झा का कहना है कि देश और दुनिया से कान्हा के भक्त जन्म दिन मनाने मथुरा पहुंच रहे हैं। भक्त कान्हा की नगरी से अद्भुद विकास और संस्कृति की पहचान लेकर जाएंगे। इसके लिए पूरे नगर को दिव्य रोशनी से सजाया गया है। खास कर शहर के पोतरा कुंड और श्री कृष्ण जन्म स्थान को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

Read more: Shri Krishna Janmotsav Special : घंटे-घड़ियालों एवं शंख की गूँज के बीच जन्मे कन्हैया, जानें इस साल क्या रहा खास

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular