Saturday, May 18, 2024
HomeBreaking Newsअचानक बिगड़ी प्रेमानंद महाराज की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अचानक बिगड़ी प्रेमानंद महाराज की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Premanand Maharaj: वृन्दावन के प्रमुख आध्यात्मिक गुरु संत प्रेमानंद महाराज की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें वृन्दावन के रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि संत प्रेमानंद महाराज किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें नियमित डायलिसिस की जरूरत है।

शिष्य ने उन्हें भर्ती कराया 

Premanand Maharaj के आश्रम के शिष्य उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें सामान्य बताया। हालांकि, उनका स्वास्थ्य अभी भी चिंताजनक है और उन्हें नियमित चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- Lok sabha Election: मैं भी बनिया हूं, मैं आइडिया बताऊं… क्या समझा गए अमित शाह

प्रेमानंद महाराज का आश्रम हर दिन हजारों भक्तों से भरा रहता है। लोग आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए उनसे संपर्क करते हैं। वह भीड़ के बीच अपने उपदेश देते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। हाल ही में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे जीत का आशीर्वाद लिया था।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: अखिलेश यादव से आज मिलेंगे संजय सिंह! क्या यूपी में AAP लड़ेगी चुनाव?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular