Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsRam Mandir : देवराहा बाबा की भविष्यवाणी हुई सच, आश्रम पहुंचा प्राण...

Ram Mandir : देवराहा बाबा की भविष्यवाणी हुई सच, आश्रम पहुंचा प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Ram Mandir : अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला का प्राण प्रतिष्ठान होना है। जिसको लेकर पूरे देश में तैयारी चल रही है। लोगों को उनके घर प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता भेजा जा रहा है। इसी क्रम में न्यौता देवरिया जिले के मईल स्थित ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा आश्रम के महंत के पास भी निमंत्रण पत्र पहुंच गया है। इसे लेकर यहां के महंत श्याम सुंदर दास जी महाराज काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि जिस महापुरुष के आशीर्वाद से मंदिर का निर्माण हुआ, अब उनकी प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। निमंत्रण पत्र मिलना सौभाग्य की बात है और भगवान की कृपा से हम अयोध्या जरूर जायेंगे।

महंत श्याम सुंदर दास जी ने दी जानकारी

महंत श्याम सुंदर दास जी ने बताया कि करीब 33 साल पहले देवरहा बाबा ने आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के सामने मंदिर निर्माण की भविष्यवाणी की थी। अशोक सिंघल खुद बाबा से मिले। राम जन्मभूमि को लेकर जब इलाहाबाद में देवरहा बाबा की बैठक हुई तो सभी शंकराचार्य वहां मौजूद थे।

तब बाबा ने कहा था कि मंदिर निर्माण की उनकी इच्छा पूरी होगी। हिंदू-मुसलमान मिलकर काम पूरा करेंगे। देवरहा बाबा आश्रम के महंत ने आगे कहा कि वह काम अब पूरा हो रहा है। बहुत अच्छी बात है। सरकार इस दिशा में बहुत तेजी से काम कर रही है। भारतीय संस्कृति का परचम लहरा रहा है। सब कुछ शांति से ख़त्म हो जाएगा।

आश्रम के अंदर 150 साल पुराना पेड़ मौजूद

उन्होंने बताया कि देवरहा बाबा आश्रम में पारिजात का पेड़ है, जो 150 साल पहले लगाया गया था। सरयू नदी के तट पर स्थित इस आश्रम में आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यहां लगे चमत्कारी पेड़ पर जय श्री राम का झंडा भी लहरा रहा है। गौरतलब है कि देवरहा बाबा से जुड़ी सैकड़ों कहानियां हैं।

लेकिन राम मंदिर निर्माण से जुड़ी उनकी भविष्यवाणी लोगों को हैरान कर देती है। यूट्यूब पर बाबा का एक इंटरव्यू है, जिसमें एक पत्रकार उनसे सवाल पूछ रहा है। एक सवाल के जवाब में बाबा पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि राम मंदिर जरूर बनेगा और सबकी सहमति से बनेगा। राम मंदिर आंदोलन से पहले ही उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया था। ऐसे में आज भी लोग उनकी भविष्यवाणियों से हैरान रह जाते हैं।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular