होम / RJD विधायक अजय यादव का विवादित बयान, बोले- अयोध्या में अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देगी BJP

RJD विधायक अजय यादव का विवादित बयान, बोले- अयोध्या में अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देगी BJP

• LAST UPDATED : January 8, 2024

India News (इंडिया न्यूज),Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम का 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। जिससे पहले बिहार में इंडिया गठंबधन के नेताओं की ओर से बयानबाजी शुरू हो गई है। इस बीच कई विवादित बयान भी आ रहे हैं। अब गया के अतरी से आरजेडी के विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने भाजपा पर हमला बोला है और इसके साथ ही पीएम मोदी पर भी विवादित टिप्पणी की है। गया के नीमचक बथानी में कल यानी रविवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ अजय यादव बैठक कर रहे थे।

‘लोग से ब्लास्ट करवा देंगे’ 

अजय यादव बैठक में कहा कि हमें डर है कि अयोध्या में जितनी भीड़ बीजेपी इकट्ठी कर रही है, अपने ही लोग से ब्लास्ट करवा देंगे और कहेंगे कि पाकिस्तान के आतंकवादीयों ने कर दिया है। मुससमान लोगों की सब देन है। ये हो सकता है या नहीं हो सकता है। जिसपर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग जो टैक्स का पैसा जमा करते हैं वे पैसे श्री राम मंदिर में लगवा कर खुद तारीफ लूट रहे हैं। कहते हैं हमने राम मंदिर बनवा दिया तो क्या आपके घर पैसे आए थे।

जिन्होंने खुद अपनी पत्नी को छोड़ दिया- आरजेडी विधायक 

आरजेडी विधायक अजय यादव ने विवादित बयान देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई ने खुद कहा था कि घर का सारा सामान लेकर भाग गए थे। लोगों के टैक्स का पैसे से कह रहे हैं कि हमने राम मंदिर (Ram Mandir) बनवा दिया है। हम लोग भी सनातन धर्म से हैं। देवी-देवताओं को मानते हैं। वर्षो से पूजा करते आ रहे हैं तो हमलोग अलग कैसे हो गए? भाजपा में जो गया वह गंगा स्नान कर पवित्र हो गया, जिन्होंने खुद अपनी पत्नी को छोड़ दिया था भटकने कि लिए और वे नारा लगा रहे हैं राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन करेंगे।

आरजेडी विधायक अजय यादव की मां आरजेडी से अतरी की विधायक रह चुकी थीं। जिसमें हत्याकांड में कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी। जिनकी सजायाफ्ता के दौरान मृत्यु हो गई थी। जिस पर अजय यादव ने कहा कि वह पुण्य महिला थी, सजा काटेगी?  उन्हे भगवान बुला लिया।

ALSO READ: 

Ram Mandir: राममय हुआ अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, पतंगों पर छाए भगवान राम 

Ram Mandir Inauguration: यूपी के इस गांव में भगवान श्री राम को लोग कहते हैं मामा, आश्रम में दर्शन से पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox