Sunday, May 19, 2024
HomeIncidentUP News: घर में घुसकर किया 14 साल की लड़की के साथ...

UP News: घर में घुसकर किया 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म , 2 आरोपी गिरफ्तार तीसरे की तलाश

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: लखनऊ में हैवानियत की घटना सामने आई है। यहाँ तीन लोगो ने घर में घुसकर अकेले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में उस बच्ची की माँ ने पुलिस शिकायत की , पुलिस ने केस दर्ज करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। और आगे की जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला

यूपी के शहर लखनऊ में यह मामला सामने आया है। इस मामले के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई , किशोरी लड़की के साथ 3 लोगो ने मिलकर गैंग रेप किया। चिनहट इलाके में रहने वाली 14 साल की लड़की घर में अकेले थी , उसके माता – पिता शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए थे. घर में बच्ची अकेली थी, उसको अकेला देखकर 3 युवक जो घर के पास ही रेहते थे घर में जबरन घुसे और गैंगरेप किया। और मौके से फरार हो गए। जब बच्ची के माता -पिता शादी से वापस लौटे तब बच्ची ने अपनी आपबीती बताई।

ALSO READ:UP: शादी के 8 दिन बाद पति ने नई-नवेली दुल्हन को उतारा मौत के घाट, बहन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पोक्सो एक्ट की धारा – दो आरोपी गिरफ्तार

परिजन फ़ौरन पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन तीनो युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बच्चे की माँ की शिकायत पर IPC की धारा 376 डी, 452, 504, 506 व पॉक्सो एक्ट की धाराएं आरोपियों पे लगाई। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे की तलाश जारी है।

ALSO READ:UP News: देवर और पति ने साथ में मिलकर किया ये दुष्कर्म , महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular