Sunday, May 19, 2024
HomeViral NewsRapid Rail Metro Viral Video: रैपिड रेल में महिला ने किया ऐसा...

Rapid Rail Metro Viral Video: रैपिड रेल में महिला ने किया ऐसा काम, Video देख लोग हैरान

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Rapid Rail Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में रील बनाना बहुत आम हो गया है। इस संबंध में कई बार डीएमआरसी से शिकायत और कार्रवाई की मांग की गई है। लेकिन अभी तक रील बनाने वालों को रोका नहीं गया है। दिल्ली मेट्रो के बाद अब रैपिड मेट्रो का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रैपिड मेट्रो में कुछ महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दो लाख से ज्यादा लोगों ने किया लाइक

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं मेट्रो के अंदर हैं और जोरदार डांस कर रही हैं। महिलाओं का ये डांस देखने लायक बन रहा है। पास बैठी महिलाएं भी उनका पूरा साथ दे रही हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @modinagar_walaa नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो

क्या रहा लोगों का रिएक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने अपना विरोध भी दर्ज कराया है। एक यूजर ने लिखा, ‘मेट्रो में ये सब करना ठीक नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या आप ये सब करने के बाद मेट्रो रोकेंगे?’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “मजा आया।” इस पोस्ट पर और भी कई यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

Also Read – 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular