Wednesday, July 3, 2024
HomeLatest NewsRishikesh: ऋषिकेश जाने का है प्लान? यहां देखें एक नजर, सफर हो...

Rishikesh: ऋषिकेश जाने का है प्लान? यहां देखें एक नजर, सफर हो जाएगा यादगार

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Rishikesh: छुट्टियों में घुमने का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड के ऋषिकेश जा सकते हैं। दरअसल राज्य के इस जिले में एक से एक पर्यटक स्थल है। यह शहर हरिद्वार से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं ये राजधानी से 43 किलोमीटर दूर है।

ऋषिकेश को हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। ये एक तीर्थ नगर के रूप में जाना जाता है। प्राचीन समय में साधु और ऋषियाँ यहां पूजा, योग किया करते थे।

Rishikesh: लक्ष्मण झूला

1. इसमें से ही एक जगह लक्ष्मण झूला एक प्रसिद्ध झूला है। जो गंगा नही के ऊपर बना हुआ है। ये गढ़वाल ज़िले के तापोवन को पौड़ी गढ़वाल ज़िले जौंक से जोड़ता है। मान्यता है कि भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने यहां से गंगा नदी को पार किया था।

2. त्रिवेणी घाट

ये घाट गंगा नदी के किनारे है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। यहां आप संध्या में आरती का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं।

3. स्वर्ग आश्रम

ये आश्रम स्वामी विशुद्धानंद की स्मृति में बनाया गया था। उन्हें काली कमलीवाला के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि वह हमेशा काले रंग की कम्बल पहनते थे।

4. नीलकंठ महादेव मंदिर

ये ऋषिकेश शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यह मंदिर 1670 मीटर ऊंचाई पर एक जंगल में स्थित है। इसे भारत के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है।

5. नदी

अगर एडवैंचर करने में रूची रखते हैं तो आप ऋषिकेश में बंजी जंपिंग और रिवर राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं।

Also Read: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी न्याय यात्रा छोड़ एक दिन के लिए जाएंगे वायनाड

Also Read: UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा में बड़ी टूट! BJP ज्वाइन कर सकते हैं इतने इतने विधायक

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular