Sunday, May 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशRoad Accident: Yamuna Expressway पर फटी कार की टायर, दूल्हे के भाई...

Road Accident: Yamuna Expressway पर फटी कार की टायर, दूल्हे के भाई समेत 5 लोगों की मौत

Road Accident: Yamuna Expressway पर फटी कार की टायर, दूल्हे के भाई समेत 5 लोगों की मौत

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के बहराइच में एक कार शादी के लिए निकली थी। टायर फटने की वजह से कार यमुना एक्सप्रेस वे पर कुबेदपुर के पास पलट गई। हादसे में दूल्हे का छोटे भाई गौतम समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

लड़के पक्ष के लोग मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। फिलहाल पूरा परिवार ग्रेटर नोएडा में रहता है। दूल्हे संतोष पटेल के पिता नहीं हैं। संतोष तीन भाइयों में सबसे बड़ा है और उसकी शादी होने वाली थी। शनिवार 20 अप्रैल की रात संतोष पटेल की बारात नोएडा से चली। बारात 21 अप्रैल को देवरिया पहुंचनी थी। लेकिन 21 अप्रैल की सुबह दूल्हे संतोष की अर्टिगा कार का अगला टायर यमुना एक्सप्रेसवे पर कुबेरपुर के पास फट गया। तेज रफ्तार के कारण कार कई बार पलटी खाते हुए डिवाइडर से जा टकराई।

ALSO READ: Summer Vacation: इन राज्यों में स्कूल का समय और गर्मी के छुट्टियों का शेड्यूल बदला

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें दूल्हे के भाई गौतम पटेल समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे से कुछ देर पहले दूल्हा संतोष शेरवानी लेने के लिए कार से उतरा था। पीछे से आ रही बारात की अन्य गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई. जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल, देवरिया जिले के बरहज नगर पालिका क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड निवासी रमाकांत पटेल की 6 बेटियां हैं। रमाकांत इंदौर में एक कंपनी में छोटी सी नौकरी करता है। घर पर उनकी पत्नी मीरा देवी और बेटियां रहती हैं। रमाकांत चार बेटियों की शादी कर चुके हैं, पांचवी बेटी प्रियंका की दो माह पहले सगाई हो चुकी है। कल उसकी शादी थी। लेकिन उससे पहले ही ये हादसा हो गया।

ALSO READ: UP News: माफिया बृजेश सिंह के बेटे के साथ साइवर फ्रॉड, डीलरशिप के नाम पर ठगे 11 लाख

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular